BPSC 69th Prelims Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 सितंबर, 2023 को जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर, 2023 को राज्य भर के विभिन्न जिलों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर का विवरण सभी उपस्थित उम्मीदवारों के लिए 26 सितंबर, 2023 को उपलब्ध होगा।
बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
उम्मीदवार ध्यान रखें कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में जाने नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही अपना आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज की फोटो ले जाना न भूलें। परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचे, जिससे कि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।