इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
69वीं सीसीई मुख्य परीक्षा 2023 के लिए विलंब शुल्क के साथ उम्मीदवार 16 दिसंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 5299 आवेदकों को योग्य घोषित किया गया है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 475 रिक्तियों को भरना है।
कौन कर सकता है आवेदन
बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर बताया है कि 68वीं सीसीई मुख्य परीक्षा की स्कैन की गई अमूल्यांकित प्रतियां आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं। बीपीएससी 69वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 11 नवंबर, 2023 को घोषित किए गए थे। जिन उम्मीदवारो ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।