फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 68th Prelims: बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चैलेंज

Sun, 19 Feb 2023 05:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 68th CCE Prelims Provisional Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सामान्य अध्ययन पेपर के लिए 68वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 68th CCE Prelims Provisional Answer Keys: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सामान्य अध्ययन पेपर के लिए 68वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी देख सकते हैं। उम्मीदवार 28 फरवरी शाम पांच बजे तक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को राज्य के 38 जिलों के परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें : Exam Preparation Tips: कम समय में परीक्षा की अच्छी तैयारी के पांच अहम मंत्र, करिअर में जरूर मिलेगी सफलता

विज्ञापन

BPSC CCE 68th Prelims उत्तर कुंजी को ऑफ़लाइन दे सकते हैं चुनौती

जिन उम्मीदवारों को किसी भी उत्तर पर आपत्ति है, वे दिए गए समय-सीमा तक बीपीएससी कार्यालय को साक्ष्य और सुझावों के साथ स्पीड पोस्ट भेजकर उत्तर कुंजी को ऑफ़लाइन चुनौती दे सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से लिफाफे पर परीक्षा का नाम लिखने को कहा। समय-सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

बीपीएससी ने कहा कि दी गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। विषय विशेषज्ञों की एक समिति उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की जांच करेगी और बीपीएससी की अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करेगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर आयोग द्वारा ओएमआर शीट का मूल्यांकन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: रट्टा न मारें बल्कि समझकर पढ़ें, मन से निकालें कठिन विषय का डर, आसान होगी हर परीक्षा की डगर

विज्ञापन

BPSC CCE 68th Prelims अंतरिम उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

 
  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “अंतरिम उत्तर कुंजी :: सामान्य अध्ययन – बुकलेट सीरीज ए, बी, सी, डी” लिंक पर क्लिक करें।
  3. बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  4. उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक-दो प्रिंट आउट ले लें।
  5. उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए सही उत्तर के संदर्भ प्रमाण सहित बीपीएससी कार्यालय को समय-सीमा में पहुंचा दें।


यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: तैयारी पर एक्सपर्ट ने दिए सुझाव, बोले- ग्रुप स्टडी करेंगे तो बढ़ जाएगी अच्छे अंकों की संभावना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें