फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 67th Mains Result 2023: बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, इस तरह फटाफट करें चेक

Fri, 15 Sep 2023 08:42 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 67th Mains Result 2023: बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
BPSC 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 67th Mains Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

अगला चरण है इंटरव्यू

मुख्य परीक्षा 30, 31 दिसंबर 2022 और 7 जनवरी 2023 को पटना में आयोजित की गई थी। कुल 2104 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है वे साक्षात्कार (इंटरव्यू) दौर के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। साक्षात्कार की तारीखें आयोग द्वारा वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

यह भर्ती अभियान संगठन में 1052 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए कुल 11,607 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा परिणाम

  • बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए जो भी उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम देख सकते हैं-
  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध "BPSC 67th Mains Result 2023" लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक नई पीडीएफ फाइल खुलकर आएगी जहां उम्मीदवार रिजल्ट देख सकते हैं।
  • पेज डाउनलोड करें और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास संरक्षित कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें