फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar NEET UG 2024 Seat Allotment: बिहार नीट यूजी राउंड-1 के लिए सीट आवंटन परिणाम रद्द, अब इस दिन आएगा रिजल्ट

Tue, 24 Sep 2024 03:33 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar NEET UG 2024 Round 1 Seat Allotment: बिहार नीट यूजी राउंड-1 के लिए सीट आवंटन परिणाम को रद्द कर दिया है। रिजल्ट अब 27 सितंबर को जारी किया जाएगा। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
PSEB 2024 Supplementary Result 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar NEET UG 2024 Round 1 Seat Allotment: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार नीट यूजी काउंसलिंग राउंड- 1 के लिए  सीट आवंटन को रद्द कर दिया है इसके साथ ही 85% राज्य कोटे के तहत एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम की भी घोषणा की है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बिहार नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए सीट आवंटन 27 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट (bceceboard.bihar.gov.in) पर घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


यह निर्णय विचार मंच, पटना की याचिका पर हाल ही में आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में लिया गया, जिसमें 'तांती-तंतवा' जाति को अनुसूचित जाति (SC) की सूची से हटाने और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) श्रेणी में 'पान/सवासी' जाति के साथ विलय करने की मांग की गई थी। 

जिन उम्मीदवारों को संशोधित राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम के माध्यम से सीटें आवंटित की गई हैं, लेकिन वे आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने या अपने दस्तावेजों को सत्यापित करने में विफल रहे हैं, उन्हें स्वचालित रूप से निः शुल्क निकास के लिए माना जाएगा और पहले से भरे गए विकल्प शून्य और अमान्य माने जाएंगे। भले ही आवेदकों ने अपग्रेडेशन का विकल्प चुना हो, उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी और राउंड-2 के लिए नए विकल्प भरने होंगे। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, तांती-तंतवा वर्ग के अभ्यर्थियों को जिन्होंने आवेदन पत्र में एससी श्रेणी का चयन किया था, उन्हें एससी से ईबीसी श्रेणी में संशोधन करने का अवसर दिया गया था। कुल 30 अभ्यर्थियों ने श्रेणी में संशोधन किया। इसके बाद 21 अगस्त को घोषित बीसीईसीईबी यूजीएमएसी सीट आवंटन को वापस ले लिया गया है और संशोधित आवंटन प्रकाशित किया जाएगा। 

महत्वपूर्ण तिथियां
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थी 24 से 25 सितंबर तक अपने विकल्पों को अनलॉक और संपादित कर सकते हैं। राउंड-1 के लिए संशोधित अनंतिम सीट आवंटन परिणाम 27 सितंबर को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें