फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Legislative Council Result: बिहार विधान परिषद ने जारी किया एलडीसी-डीईओ का परिणाम, ऐसे करें चेक

Fri, 27 Oct 2023 01:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar LDC, DEO Result: बिहार विधान परिषद ने डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) और लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) का परिणाम जारी कर दिया है। DEO और LDC के लिए प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 1771 और 329 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Legislative Council Result 2023: बिहार विधान परिषद ने विज्ञापन क्रमांक 02/2023 के तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों के लिए परिणाम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट - biharvidhanparishad.gov.in पर जाकर नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


परिणाम के अनुसार, डीईओ और एलडीसी पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 1771 और 329 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इतने पदों पर होगी नियुक्ति

प्रारंभिक परीक्षा 24 सितंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान का लक्ष्य डीईओ की कुल 40 और एलडीसी की 9 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट - biharvidhanparishad.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर डीईओ, एलडीसी पदों के लिए परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें