बीएसईबी परीक्षा प्राधिकरण ने 05 से 15 जून 2023 तक डीएलएड लिखित परीक्षा आयोजित की थी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम हो चुका है। लिहाजा बिहार डीएलएड का रिजल्ट जल्द ही किसी भी समय जारी किया जाएगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा और फिर उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
बीएसईबी डीएलएड के माध्यम से राज्य के सभी डीएलएड कॉलेजों में कुल 30 हजार 700 सीटों पर उम्मीदवारों को प्रवेश मिलेगा। इन सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू की गई थी, जो 14 फरवरी तक चली थी।