फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Polytechnic DCECE 2024: बिहार पॉलिटेक्निक डीसीईसीई के नतीजे जारी, यहां से करें रैंक कार्ड डाउनलोड

Mon, 15 Jul 2024 04:33 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Polytechnic DCECE 2024 Results Out: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड डीसीईसीई 2024 परिणाम जारी किया। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar Polytechnic DCECE 2024 Results Out - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Polytechnic DCECE 2024 Results Out: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक स्तर के लिए पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE) और पैरा मेडिकल (PM) के लिए बिहार डीसीईसीई का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर बिहार डीसीईसीई स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रैंक कार्ड को उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड डीसीईसीई 2024 परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा। काउंसलिंग योग्यता के आधार पर आयोजित की जाएगी, जिसमें डीसीईसीई परिणाम 2024 में उम्मीदवारों की रैंक के अनुसार डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सीटें आवंटित की जाएंगी।

रैंक कार्ड पर उल्लिखित विवरण
बिहार डीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उस पर उल्लिखित सभी विवरणों को जांच लें। परिणाम में उम्मीदवार का नाम, विषय, परीक्षा तिथियां, अंक, टिप्पणियां आदि शामिल होंगी। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड पर सभी वर्तनी को भी जांचना होगा और यह भी जांचना होगा कि उनका आवेदन नंबर सही ढंग से उल्लिखित है या नहीं। किसी भी विसंगति के मामले में, बीसीईसीईबी अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट करें और इसे ठीक करवाएं।
विज्ञापन

रैेंक कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in. पर जाएं और परिणाम लिंक देखें।
  • होमपेज पर उपलब्ध बिहार डीसीईसीई 2024 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • बिहार डीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • अब भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें