बिहार बोर्ड माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) में गड़बड़ी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ऋषिकेश कुमार ने मेरिट सूची तैयार करने के बोर्ड के मानदंडों पर सवाल उठाया है। हालांकि, मेरिट सूची में स्पष्ट अनियमितता ही कुमार की एकमात्र समस्या नहीं है, उनकी दूसरी समस्या यह है कि उनकी स्कोर शीट पर तेलुगु और मलयालम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की फोटो लगा दी गई है। जो कि अब सोशल मीडिया पर राज्य शिक्षा विभाग की लापरवाही को लेकर वायरल हो चुकी है। कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने अपने एडमिट कार्ड में महिला अभिनेत्री की तस्वीर डालने पर पिछले साल बोर्ड में शिकायत दर्ज कराते हुए पिछले साल यानी जनवरी, 2020 में फोटो बदलने की मांग भी की थी। लेकिन इसे बदला नहीं गया, अब रिजल्ट स्कोर कार्ड पर भी यही तस्वीर लगी हुई है।
तेजस्वी ने सनी लियोन का जिक्र कर कसा तंज