बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020
- फोटो : File
विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट देख सकेंगे
- biharboardonline.bihar.gov.in
- onlinebseb.in
- biharboardonline.com
- biharboard.online.in
16.84 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी
इस साल करीब 16.84 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है। 10वीं की परीक्षा 1,525 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 10वीं परीक्षा 17 फरवरी, 2021 से लेकर 24 फरवरी, 2021 तक हुई थी। अब बीएसईबी की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा- 2021 के नतीजे सोमवार, पांच अप्रैल, 2021 को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट दोपहर साढ़े तीन बजे तक जारी होगा।
पिछले साल किसने किया था टॉप
बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में पिछले साल हिमांशु राज ने टॉप किया था। उनके 500 में से 481 नंबर थे। हिमांशु को 96.20 फीसदी अंक मिले थे। शीर्ष 10 की सूची में 41 छात्र शामिल थे।
इंटर परीक्षा का रिजल्ट 26 मार्च को आया था
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी पांच अप्रैल, 2021 को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे। बिहार बोर्ड परीक्षा में पास होने के मानदंड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्रों को पास होने के लिए 33 फीसदी नंबरों की जरूरत होती है। इससे पहले बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा यानी 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 26 मार्च, 2021 को घोषित किया था। इसमें 78.04 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में शामिल हुए करीब 13.50 लाख छात्रों में से कुल 10 लाख 45 हजार 950 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।