फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Exams 2022: बिहार में छात्रों के टीकाकरण का लक्ष्य तय, इस तारीख तक सबको लगाए जाएंगे टीके

Sun, 16 Jan 2022 10:24 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि गणतंत्र दिवस से पूर्व छात्रों को टीके लगा दिए जाएं। 
विज्ञापन
Bihar Board Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार राज्य में बोर्ड परीक्षा की तारीख नजदीक आ रही है। इसे लेकर अब राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन छात्रों को वैक्सीन लगाने की तैयारियां की जा रही हैं, जो बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। 26 जनवरी, 2022 से पहले ऐसे छात्रों को वैक्सीन लगाने की तैयारी हो रही है। 

विज्ञापन

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और सिविल सर्जनों को पत्र जारी करते हुए 15 से 18 वर्ष की आयु के छात्रों के टीकाकरण के संबंध में टास्क फोर्स के गठन के लिए कहा गया है। आने वाले महीनों में राज्य की बोर्ड परीक्षा का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेंगे। 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के टीकाकरण की मुहिम शुरू की जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि उनका लक्ष्य है कि छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें टीका लगाया जाए। जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत जिन स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्रों को टीका गणतंत्र दिवस से पहले लगाया जाएगा। उन्हें तब सम्मानित भी किया जाएगा। 


लाखों छात्र लेंगे बोर्ड परीक्षा में हिस्सा 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बिहार राज्य में विभिन्न शिक्षा बोर्डों द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 32 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 12वीं कक्षा की परीक्षा 1 से 14 फरवरी, 2022 तक, जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षा 17 से 24 फरवरी, 2022 के दौरान निर्धारित की है। राज्य बोर्ड परीक्षा देने के लिए 29 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसी तरह से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में पटना जोन (बिहार और झारखंड) को मिलाकर कुल 2 लाख छात्र हिस्सा लेंगे।  भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) की परीक्षा में 18 हजार छात्र बैठेंगे।


छात्रों ने लगाया कोविड-19 टिका

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा 15 से 17 वर्ष की आयु के करीब 1.27 लाख किशोरों ने 3 से 14 जनवरी के बीच कोविड -19 टीकाकरण लिया है। शहरी क्षेत्र के कुल 48 टीकाकरण केंद्रों में किशोरों को टीका लगाया जा रहा है।
निजी व सरकारी स्कूलों में छात्रों को टीके लगाने के लिए भी कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

टीका लग चुके छात्रों के लिए खोले जाएं स्कूल

निजी स्कूल और बाल कल्याण संघ (पीएससीडब्ल्यूए) ने मांग की है कि जिन स्कूली बच्चों की आयु वर्ग को टीके लगाए जा चुके हैं, उनके लिए फिर से स्कूल खोले जाएं। पीएससीडब्ल्यूए के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमील अहमद ने कहा बोर्ड के छात्रों के लिए टीकाकरण अभियान को पूरा करने के बाद उनके लिए फिर से स्कूल खोले जाएं। स्कूल बंद होने के कारण कई छात्र टीकाकरण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। हम मांग करते हैं कि आठवीं से बारहवीं तक के स्कूल फिर से खोले जाएं और टीकाकरण शिविर लगाए जाएं ताकि सभी पात्र छात्र अपने-अपने स्कूलों में टीकाकरण करा सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें