उम्मीदवारों में है असंतोष का माहौल
नीट पीजी 2021 काउंसलिंग के तीसरे दौर के राउंड की काउंसलिंग के अंतिम परिणाम 12 मार्च, 2022 को जारी किए गए जाएंगे । जबकि 12 मार्च, 2022 को ही नीट पीजी 2022 की परीक्षा तिथि भी निर्धारित की गई है। इससे छात्रों में असंतोष व निराशा का माहौल है क्योंकि काउंसलिंग की तिथियों के तहत सीट आवंटन की प्रक्रिया और परीक्षा तिथि के बीच छात्र उलझ रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों का कहना है कि उनके पास उचित समय नहीं होगा कि वह नीट पीजी 2022 परीक्षा की तैयारी कर सकें और साथ ही काउंसलिंग के लिए भी आवेदन कर सकें। कई उम्मीदवारों का यह भी कहना है कि काउंसलिंग के बीच भी उनकी कुछ परीक्षा की तिथियां टकरा रही हैं। ऐसे में उन्हें परीक्षा की तिथि और काउंसलिंग दोनों की ही बहुत चिंता हो रही है। इस मामले में सरकार की तरफ से उचित कदम उठाने की उम्मीदवार मांग कर रहे हैं।
दो से तीन महीने के लिए स्थगित की जाए परीक्षा
उम्मीदवारों की मांग है कि सरकार की तरफ से नीट पीजी 2022 की परीक्षाओं को दो से तीन महीने के लिए स्थगित किया जाए। उम्मीदवारों का कहना है कि एनबीईएमएस की तरफ से नीट पीजी 2022 की परीक्षाएं अप्रैल के बाद से आयोजित की जाएं। इससे नीट पीजी 2021 काउंसलिंग की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों पर पूरी हो जाएगी और कई उम्मीदवार जिनके पेपर और काउंसलिंग की तिथियों में टकराव हो रहा है। उन्हें बहुत बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, इस बीच कुछ ऐसे भी उम्मीदवार हैं जिनके यह भी राय है कि इस मामले में जरूरत पड़ने में न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जा सकता है। वहीं, कुछ ऐसे भी उम्मीदवार हैं जिन्होंने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर भी जाहिर की और नीट पीजी 2022 परीक्षा को स्थगित करने की भी मांग की। नीट पीजी काउंसलिंग सोमवार, 17 जनवरी, 2021 से शुरू हो रही है।