Bihar Board: बोर्ड ने पहले ही दे दी थी सूचना
बीएसईबी ने अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से बीते दिन मंगलवार को 12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम जारी होने की तारीख और समय की घोषणा कर दी थी। बोर्ड ने बताया था कि 12वीं कक्षा के परिणाम 16 मार्च, 2022 को दोपहर तीन बजे जारी किए जाएंगे।
Bihar Board: वेबसाइट क्रैश क्यों होती है?
बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित की गई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। इतनी बड़ी संख्या में छात्र एक साथ ही अपना परिणाम चेक कर रहे होंगे। इस कारण वेबसाइट का क्रैश हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है। छात्र धीरज बनाकर रखें जल्द ही वह अपना परिणाम जल्द देख पाएंगे।
विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर भी देख सकेंगे रिजल्ट
- onlinebseb.in
- biharboardonline.com
- biharboard.online.in
- biharboardonline.bihar.gov.in
- secondary.biharboardonline.com
BSEB 12th Result: छात्रों के लिए हेल्पलाइन भी जारी
ऐसे छात्र जिन्हें बोर्ड द्वारा जारी किए गए परिणाम में कोई भी समस्या हो, वह बिहार बोर्ड की ओर से जारी की गई इन हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं-:
- 0612 2230009
- info@biharboard.ac.in
- biharboard.ac.in/contact-us