फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों में विज्ञान का दबदबा, अमर उजाला पर देखें अपना परिणाम

Tue, 25 Mar 2025 02:28 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB Bihar Board 12th Result: बीएसईबी द्वारा 12वीं का परिणाम आज यानी मंगलवार, 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।


छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।
 

यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board 12th Results 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं परीक्षा के नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार, 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे कर दी है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले देख सकते हैं।

विज्ञापन


और भी पढ़ें:- बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम आज, जानिए पिछले साल कैसा था रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2025 के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां क्लिक करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां क्लिक करें।

 

विज्ञापन

Bihar Board Result 2025: यहां देखें सबसे पहले परिणाम

परिणाम जारी होने पर छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां परिणाम सेक्शन ढूंढें और उसपर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें। 
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए विवरण (रोल नंबर, आवेदन क्रमांक) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।

और भी पढ़ें:- Bihar Board 12th Result: इंटर में टॉप किया तो मिलेगी दो लाख रुपये की राशि, बिहार बोर्ड टॉपर्स को देगा पुरस्कार

1 से 15 फरवरी की बीच हुई परीक्षा

इस बार इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच राज्यभर के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से आठ मार्च तक किया गया था। एक बार फिर बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला पहला बोर्ड बन जाएगा। इस बार मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन रिजल्ट जारी हो रहा है। पिछले साल की बात करें तो पिछले साल नतीजे 23 मार्च को जारी हो गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें