SMS से कैसे देखें बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट?
बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर हेवी ट्राफिक की वजह से वह स्लो भी हो सकती है। ऐसे में, स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा विकल्प भी होना चाहिए। बिहार बोर्ड स्टूडेंट्स के पास SMS द्वारा अपने फोन पर ही रिजल्ट पाने की सुविधा भी होती है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद अगर आपको भी अपना रिजल्ट देखने में दिक्कत हो, तो आप फटाफट एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट अपने फोन पर पा सकते हैं। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एसएमएस द्वारा पाने का तरीका आगे बताया गया है।
How to Download Bihar Board 12th Result 2024?, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
जैसे ही बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा, उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
- सबसे पहले उम्बीमीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें उसके बाद परिणाम सामने प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।