फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2024 Score Card 2024: कल जारी होने वाला है गेट स्कोर कार्ड, इस लिंक से कर सकेंगे चेक; यहां जानें सब

Fri, 22 Mar 2024 06:50 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE Score Card 2024:  भारतीय विज्ञान संस्थान गेट स्कोर कार्ड कल जारी करने वाला है। स्कोर कार्ड की हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। पूरी खबर नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
GATE 2024 Scorecard - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE Score Card 2024: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc बैंगलोर) गेट स्कोर कार्ड कल जारी करने वाला है। स्कोर कार्ड जारी होने के बाद  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर देख सकेंगे। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट का स्कोर कार्ड तीन साल के लिए वैध होगा। इसका उपयोग आईआईएससी, आईआईटी और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


गेट के स्कोर कार्ड में उम्मीदवारों का नाम, माता-पिता का नाम, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा पत्र, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, गेट स्कोर, प्राप्त अंक, अखिल भारतीय रैंक, उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या और योग्यता जैसे विवरण होंगे।

परीक्षा अधिकारियों ने कहा, “स्कोर कार्ड की हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। यह अनुशंसा की जाती है कि भविष्य में उपयोग के लिए स्कोर कार्ड का एक हार्ड कॉपी उम्मीदवारों द्वारा संरक्षित रखा जाए।" इसके अलावा,  जो छात्र 31 मई से 31 दिसंबर के बीच गेट 2024 का स्कोर कार्ड डाउनलोड करेंगे, उन्हें प्रति टेस्ट पेपर 500 रुपये का शुल्क देना होगा। 
विज्ञापन


 

गेट काउंसलिंग पोर्टल
योग्य छात्रों को काउंसलिंग उद्देश्यों के लिए गेट कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP) और सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग फॉर एमटेक/MArch/MPlan एडमिशन (CCMT) पोर्टल का उपयोग करना होगा। आईआईटी के लिए प्रवेश प्रक्रिया सीओएपी के माध्यम से की जाती है जबकि, एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, और आईआईआईटी और जीएफटीआई में प्रवेश सीसीएमटी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

GATE Score Card 2024 : कैसे डाउनलोड करें
छात्र इन चरणों का पालन करके गेट स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट,gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • 'GATE स्कोरकार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • पूछे गए विवरण जैसे नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्कोरकार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • गे़ट स्कोरकार्ड का एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें