फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar BEd CET 2024: बिहार बीएड सेट की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी, 29 जून तक दर्ज कराएं आपत्ति, ये रहा लिंक

Thu, 27 Jun 2024 01:19 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar BEd CET 2024: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने आज बिहार बैचलर ऑफ एजुकेशन कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (BEd CET) के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar BEd CET 2024 answer key - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar BEd CET 2024: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने आज, 27 जून को बिहार बैचलर ऑफ एजुकेशन कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (BEd CET) 2024 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- biharcetbed.Inmu.in के माध्यम से बिहार बीएड सीईटी 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बीएड सीईटी 2024 परीक्षा 25 जून को आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन


बिहार बीएड सीईटी (BEd CET) उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। जो उम्मीदवार बिहार बीएड सीईटी 2024 उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन मोड में आपत्तियां उठा सकते हैं। 

बिहार बीएड सीईटी 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 29 जून सुबह 12 बजे तक है। अभ्यर्थियों को आपत्तियां उठाते समय पीडीएफ प्रारूप में संलग्न सहायक दस्तावेज cetbed2024helpdesk@gmail.com पर मेल करना आवश्यक है।
विज्ञापन


उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच करने और अपने संभावित स्कोर की गणना करने के लिए बिहार बीएड सीईटी 2024 उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक का उपयोग कर सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद बिहार बीएड सीईटी 2024 के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बिहार बीएड सीईटी 2024 परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक था। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

विज्ञापन

उत्तर कुंजी के खिलाफ कैसे उठाएं आपत्ति?  
बिहार बीएड सीईटी 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवार नीचे बताएं चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed.Inmu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर बिहार बीएड सीईटी 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • बिहार बीएड सीईटी 2024 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक पर क्लिक करें और सबमिट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें