फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU UG Admission: बीएचयू में यूजी प्रवेश के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा बढ़ी, मिला पांच दिन का अतिरिक्त समय

Sat, 03 Aug 2024 05:35 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BHU UG Admission: बीएचयू यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। विश्वविद्यालय ने आवेदन करने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। बीएचयू ने उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया है।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU UG Admission 2024: सीयूईटी-यूजी में सफल अभ्यर्थियों के लिए बीएचयू ने स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा को बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को पंजीकरण करने के लिए पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पंजीकरण की तिथि 5 से बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी है। इसके साथ ही फीस जमा करने के लिए पेमेंट गेटवे भी खुल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन पत्र में संशोधन

आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 12 अगस्त तक का समय होगा। बीएचयू ने सीयूईटी-यूजी के नतीजे जारी होने से पहले 20 जुलाई को स्नातक पाठ्यक्रमों की 8894 सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक, अब तक करीब 50 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। गौरतलब है कि सीयूईटी-यूजी में अहर्ता प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी ही आवेदन करने के पात्र हैं। 

उम्मीदवारों के पास पंजीकरण करने के लिए 10 अगस्त रात 11.59 बजे तक का समय है। सुधार विंडो 11 अगस्त की रात 12.10 बजे खुलेगी और 12 अगस्त की रात 11.59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। 13 अगस्त को सुबह 10 बजे के बाद सभी आवेदन ऑटोलॉक हो जाएंगे। इसके बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बीएचयू में विभिन्न संकायों, परिसर स्थित महिला महाविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रों में कुल 8894 सीटें हैं। इनमें 7712 नियमित सीटें उपलब्ध हैं। इनमें मुख्य परिसर में 3480, महिला महाविद्यालय में 695 और संबद्ध महाविद्यालयों में 3537 सीटें हैं। इसके अतिरिक्त 1182 पेड सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें