इनके पास होगा 23 सितंबर तक का समय
बीएचयू की ओर से कहा गया है कि विश्वविद्यालय जिन छात्रों को संयोजन आवंटित करेगा, वे शेष शुल्क का भुगतान करने और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और कक्षाओं के लिए संबंधित संकायों को रिपोर्ट कर सकेंगे। जिन स्नातक कार्यक्रमों में संयोजन आवंटित नहीं किए गए हैं, उनके उम्मीदवारों को 23 सितंबर को शाम 5 बजे तक शेष शुल्क जमा करना होगा।
पीएचडी के लिए जरूरी निर्देश
हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भी घोषणा की थी कि डीयू, जेएनयू, बीएचयू और बीबीएयू के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 26, 27, 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। आवेदन सुधार विंडो 23 सितंबर से खुलेगी। उम्मीदवार विषयवार डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट - phd-entrance.samarth.ac.in पर देख सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों ने बीएचयू में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे 24 सितंबर रात 11:50 बजे तक अपना आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे।
बीएचू द्वारा ऑफर कुल कोर्स
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय विभिन्न स्ट्रीम्स में डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर कुल 145 पाठ्यक्रम ऑपर करता है। इनमें 6 डिप्लोमा पाठ्यक्रम, 27 स्नातक पाठ्यक्रम और 112 स्नातकोत्तर कार्यक्रम शामिल हैं।