NTA Rescheduled BHU UET PET Dates: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने बीएचयू प्रवेश परीक्षा 2021 की तारीखों में संशोधन किया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा जारी नवीनतम नोटिस के अनुसार, बीएचयू प्रवेश परीक्षा 2021 अब 6 अक्तूबर, 2021 से शुरू होगी। बीएचयू प्रवेश परीक्षा 2021 से संबंधित सभी जानकारी एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है, यहां आधिकारिक नोटिस देखें - बीएचयू प्रवेश परीक्षा 2021 न्यू टाइम टेबल।
एनटीए द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह कहा गया, एनटीए को छात्र समुदाय से पता चला है कि बीएचयू प्रवेश परीक्षा 2021 के कुछ परीक्षा पत्र कुछ प्रमुख परीक्षाओं से टकरा रहे हैं। तदनुसार, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) प्रवेश परीक्षा – 2021 की कुछ परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय किया गया है। इस बीच, परीक्षण संचालन एजेंसी ने यह भी कहा कि, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या एडमिट कार्ड में निहित विवरण में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को bhu@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
एनटीए बीएचयू यूईटी पीईटी प्रवेश परीक्षा तिथियां