परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद खुशी मनाते विद्यार्थी
- फोटो : prayagraj
महाराष्ट्र सीईटी सेल द्वारा 30 सितंबर, 2021 को महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। MCA, MArch, और MHM CET पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आवेदन महा सीईटी 2021 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- cetcell.mahacet.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 15 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी।
महाराष्ट्र सीईटी परिणाम 2021 की घोषणा की पुष्टि महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने की। उन्होंने रिजल्ट जारी होने से पहले ही ट्वीट कर कहा था कि इस पाठ्यक्रम के परिणाम आज 30 सितंबर, 2021 को प्रकाशित किए जाएंगे और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://mahacet.org पर जा सकते हैं। हाल ही में, सामंत ने घोषणा की कि जो उम्मीदवार भारी बारिश के कारण उपस्थित नहीं हो सके, वे 9 और 10 अक्तूबर, 2021 को होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
महाराष्ट्र सीईटी परिणाम डाउनलोड के लिए चरण