पंजीकरण शुल्क
विश्वविद्यालय ने वेबसाइट पर यूजी और पीजी दोनों में एडमिशन के लिए मॉप-अप राउंड के नियम जारी किए हैं। मॉप-अप राउंड में भाग लेने के इच्छुक पहले से पंजीकृत उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान केवल 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, जो उम्मीदवार पहले पंजीकृत नहीं थे, उन्हें 1,000 रुपये के अलावा पंजीकरण शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
पात्रता मानदंड
नीचे बताई गई बातों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही मॉप-अप राउंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं-
- वे अभ्यर्थी जिन्होंने पहले ही बीएचयू काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करा लिया था, लेकिन नियमित दौर के आवंटन के दौरान उन्हें कोई सीट नहीं दी गई थी।
- जिन्हें सीटों की पेशकश की गई थी लेकिन वे शुल्क जमा नहीं कर सके या अपनी वरीयता नहीं भर सके।
- जिन अभ्यर्थियों ने शुल्क तो जमा कर दिया लेकिन बाद में उनका प्रवेश रद्द हो गया।
- जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया था लेकिन अब इच्छुक हैं और उनका स्कोर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा बीएचयू को प्रदान किया गया है।