फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE XVIII 2023: 18वीं ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, फटाफट करें आवेदन

Mon, 09 Oct 2023 10:28 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIBE XVIII 2023: 18वीं ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए अभी नीचे बताए तरीके से इसके लिए आवेदन कर दें।
विज्ञापन
18वीं बार परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIBE XVIII 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया आज, यानी 09 अक्तूबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा (AIBE XVIII 2023) के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगी। काउंसिल ने हाल ही में एआईबीई 18 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी। एलएलबी स्नातक जो कानून का अभ्यास करना चाहते हैं, उन्हें अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट - allindiabarexanation.com पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

एआईबीई 18 संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 09 अक्तूबर है और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। एआईबीई 18 की परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा 29 अक्तूबर को आयोजित होगी। आवेदन में त्रुटि होने पर उम्मीदवार एआईबीई 18 आवेदन पत्र को 15 अक्तूबर तक संपादित कर सकेंगे।

पेपर पैटर्न

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एआईबीई 18 प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे और 3 घंटे और 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। संवैधानिक कानून, भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता, नागरिक प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम, कंपनी कानून, साइबर कानून जैसे विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

AIBE XVIII 2023 के लिए पंजीकरण कैसे करें

  • एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट-  allindiabarexanation.com पर जाएं।
  • एआईबीई 18 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज को bci.register.smartexams.in/home पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • नाम, मोबाइल नंबर, वैध ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब, जनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके फिर से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण जोड़ें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन की समीक्षा करें, पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें