फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Education: पारंपरिक डिग्री के तोड़ो बंधन, एआई शिक्षा की ओर बढ़ाएं कदम, मिलेंगे रोजगार के ढेरों अवसर

Thu, 26 Sep 2024 08:45 AM IST
मेघा झा कुमार सुंदरम, शिक्षा सलाहकार

सार

AI Education: पारंपरिक डिग्री से हटकर ऑनलाइन और सर्टिफिकेट कोर्स करने वालों के लिए अवसरों की भरमार है। 
विज्ञापन
रोबोट नर्स (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AI Education: एक दौर था जब इन्सान रोबोट और मशीनों के जरिये काम करने के बारे में केवल कल्पना मात्र कर सकता था, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने इस सपने को हकीकत में बदल दिया है। एआई का अर्थ सीखने और समस्या समाधान के संदर्भ में मशीन की दिखाई गई बुद्धिमत्ता से है। नवाचार और तकनीकी प्रगति के कारण यह क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है। इसी वजह से इस क्षेत्र में शिक्षा, कौशल और व्यावहारिक अनुभव रखने वालों के लिए कॅरिअर के अवसर बढ़ रहे हैं। अगर आपकी रुचि भी मशीनों और रोबोटिक्स के निर्माण और उसके सिद्धांतों को समझने में है, तो आप एआई कौशल सीखकर बेहतर अवसरों की तलाश कर सकते हैं।
विज्ञापन

एआई - फोटो : Freepik

एआई के सिद्धांत

एआई में कॅरिअर बनाने के लिए सबसे जरूरी है इसके सिद्धांतों को समझना। मशीन लर्निंग (एमएल), डीप लर्निंग, प्राकृतिक भाषा प्रोसेसिंग (एनएलपी) और रोबोटिक्स इसके कुछ महत्वपूर्ण सिद्धांत हैं। मशीन लर्निंग की जानकारी से कंप्यूटर सिस्टम को डाटा के माध्यम से सीखने और उसमें सुधार करने और एमएल के ही दूसरे भाग डीप लर्निंग की समझ से छात्रों और पेशेवरों में डाटा के जटिल पैटर्न और फीचर्स की पहचान करने की क्षमता विकसित होती है। जहां एनएलपी तकनीक इन्सान को कंप्यूटर के माध्यम से मानव भाषाओं को समझने, विश्लेषण करने और उनसे परिणाम प्राप्त करने में मदद करती है, वहीं रोबोटिक्स का ज्ञान और कौशल रोबोट के निर्माण और उसके संचालन की समझ विकसित करने में सहायक है।

ऑनलाइन और सर्टिफिकेशन कोर्स

पारंपरिक डिग्री के अलावा एआई से जुड़े कुछ ऑनलाइन और सर्टिफिकेशन कोर्स बेहतर कॅरिअर बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। डिग्री लेने के बाद पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन एआई एंड डीप लर्निंग, फुल स्टैक एमएल एंड एआई प्रोग्राम, पीजी प्रोग्राम इन एआई एंड एमएल जैसे कोर्स एआई कौशल को बढ़ाते हैं। इससे इतर कोर्सेरा, उडेमी, एडेक्स आदि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उच्च गुणवत्ता वाले मैसिव ओपन ऑनलाइन एआई कोर्सेज उपलब्ध हैं। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम जैसी कंपनियों के एआई डेवलपर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फॉर जेनरेटिव एआई, डीप लर्निंग जैसे फ्री सर्टिफिकेट कोर्सेज आपके कौशल को प्रामाणिक बनाते हैं।
विज्ञापन

इंटर्नशिप और नौकरी

पायथन, जावा और सी++ जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं का ज्ञान होना भी जरूरी है। इसके अलावा मजबूत डाटा विश्लेषण, सांख्यिकी, विभिन्न एल्गोरिदम और डाटा संरचनाओं की समझ भी होनी चाहिए। इंटर्नशिप करने से न केवल अनुभव और नेटवर्किंग में बढ़ोतरी होती है, बल्कि ऐसे लोगों को कंपनियां भी ज्यादा तवज्जो देती हैं। इंटर्नशिप करने के बाद डाटा एनालिस्ट, रिसर्च साइंटिस्ट, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, एआई रिसर्चर आदि उच्च वेतन वाले पदों पर नौकरी करते हुए एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य बनाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें