अगला चरण दस्तावेज सत्यापन
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन 26, 27, 28, 29, 30, दिसंबर और 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 जनवरी, 2024 को आयोजित किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
इनके रैक कार्ड भी जारी
परिणाम के साथ-साथ विशेष सर्वेक्षण सहायक निपटान अधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन और विशेष सर्वेक्षण क्लर्क के लिए रैंक कार्ड भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।