फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BARC: वजीफा प्रशिक्षु के 4000+ पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड; एग्जाम 18 नवंबर से

Sun, 29 Oct 2023 03:13 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BARC Stipendiary Trainee Admit Card: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने विज्ञापन संख्या 03/2023 के तहत वजीफा प्रशिक्षु और अन्य पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
विज्ञापन
BARC Admit Card Released - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BARC Stipendiary Trainee & Other Various Post Admit Card: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने विज्ञापन संख्या 03/2023 (BARC) के तहत वजीफा प्रशिक्षु और अन्य पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवदेन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट - barconlineexam.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

कुल पद

इस भर्ती अभियान के द्वारा संगठन में 4374 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र के पंजीकरण के समय प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा

परीक्षा 18 से 24 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। BARC की आवश्यकता के अनुसार छात्रों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए एक लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और एक कौशल परीक्षा से गुजरना पड़ता है।

एडमिट कार्ड ऑफलाइन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसलिए अभी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसे प्रिंट करा लें और सेव कर लें।

उम्मीदवारों को BARC एडमिट कार्ड 2023 में ऑफलाइन परीक्षा से संबंधित दिए गए सूचीबद्ध विवरण की जांच करनी चाहिए।
  • परीक्षा का नाम
  • पद के लिए आवेदन किया
  • परीक्षा तिथि
  • उम्मीदवार का नाम
  • पंजीकरण संख्या
  • रोल नंबर
  • वर्ग
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा स्थल
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर के लिए स्थान
  • निरीक्षक के हस्ताक्षर के लिए स्थान
  • परीक्षा के लिए निर्देश
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • BARC की आधिकारिक वेबसाइट barconlineexam.com पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर उपलब्ध लॉग-इन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालकर लॉग-इन करें।
  • एडमिट कार्ड या कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें