आरपीएससी जेएलओ परीक्षा पैटर्न
- लिखित परीक्षा में चार पेपर होते हैं।
- प्रत्येक पेपर को पूरा करने के लिए आपके पास 3 घंटे होंगे।
- प्रत्येक परीक्षा पेपर को पास करने के लिए, आपको न्यूनतम 40% अंक की आवश्यकता है।
- भाषा का पेपर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के मानक का है।
पेपर I
पेपर-I में भारत का संविधान मौलिक अधिकारों, निदेशक सिद्धांतों और रिट के माध्यम से अधिकारों के प्रवर्तन, उच्च न्यायालयों और सर्वोच्च न्यायालय और अटॉर्नी जनरल से संबंधित प्रश्न होंगे। यह पेपर 50 अंक का होगा।
पेपर II
पेपर-II में सिविल प्रक्रिया संहिता और आपराधिक प्रक्रिया संहिता, सरकारी कार्यालयों में आम तौर पर संदर्भित किए जाने वाले प्रावधानों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 50 अंक निर्धारित हैं।
पेपर III
पेपर-III साक्ष्य अधिनियम, सीमा अधिनियम, कानून की व्याख्या, मसौदा तैयार करना और समझाना आदि से संबंधित हैं। इसके लिए अधिकतम 50 अंक निर्धारित हैं।
पेपर IV
पेपर-IV दो भागों में होगा। भाग-ए में सामान्य हिंदी भाषा और हिंदी - व्याकरण के प्रश्न होंगे। जोकि 25 अंक के होंगे। भाग-बी सामान्य अंग्रेजी भाषा (भाग-II) अंग्रेजी - व्याकरण
का होगा। यह भी 25 अंक का होगा।
RPSC JLO Exam Dates 2023: परीक्षा का दिन और समय
आरपीएससी जेएलओ परीक्षा 4 और 5 नवंबर, 2023 को दो पालियों में होने वाली है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर लीगल ऑफिसर के 140 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इनकी मदद से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
आरपीएससी जेएलओ एडमिट कार्ड 2023 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपने साथ ले जाना चाहिए। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार के बारे में सभी महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं, जिसमें उनका नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तारीख और समय शामिल है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।