फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AYUSH NEET UG counselling 2023: इस दिन जारी होगा आयुष नीट यूजी का रिजल्ट, तैयार रखें दस्तावेज

Tue, 17 Oct 2023 12:54 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AYUSH NEET UG: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के तीसरे राउंड का परिणाम जारी होने वाला है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष नीट काउंसलिंग 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AYUSH NEET UG counselling 2023: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) कल यानी 18 अक्तूबर को आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के तीसरे राउंड का परिणाम घोषित करेगी। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। तीसरे राउंड की काउंसलिंग में जिन छात्रों को सीटें आवंटित होंगी, उन्हें  19 से 20 अक्तूबर तक कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन

 एएसीसीसी ने कहा कि तीसरे राउंड के बाद, डीम्ड विश्वविद्यालयों की खाली सीटें और योग्य उम्मीदवारों की सूची आयुष नीट काउंसलिंग 2023 स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए 06 नवंबर को डीम्ड विश्वविद्यालयों को भेजी जाएगी।

आयुष नीट यूजी 2023 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय संस्थानों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और बीएचयू की संस्थागत कोटा सीटों पर बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस की 15% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन

AACCC ने आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की है, जो 06 नवंबर से 18 नवंबर, 2023 तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को AACCC यूजी पोर्टल aaccc.gov.in पर अपने ई-मेल पते और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करना होगा। समिति इस वर्ष चार राउंड की काउंसलिंग कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें