शेड्यूल के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को यूजी काउंसलिंग आवंटन राउंड में सीटें आवंटित की गई हैं, वे प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और 03 नवंबर से 11 नवंबर, 2023 तक प्रवेश के लिए कॉलेजों को रिपोर्ट कर सकते हैं। आयुष नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी आवंटन परिणाम 2023 तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन सूची एक पीडीएफ दस्तावेज के रूप में जारी की गई है। पीडीएफ में उन छात्रों की सूची है, जिन्हें सीटें आवंटित की गई हैं और वे दी गई समय सीमा तक आवंटन के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं।
बता दें कि चॉइस फिलिंग विंडो 30 अक्तूबर से 01 नवंबर, 2023 तक खोली गई थी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 02 नवंबर से 03 नवंबर, 2023 तक की गई थी।