फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2024: सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Fri, 03 Nov 2023 06:32 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE CTET 2024: सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। परीक्षा  दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
CTET - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE CTET 2024 Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (CTET)  के लिए आज यानी 03 नवंबर 2023 से पंजीकरण शुरू हो चुका है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2023 तक  है।

विज्ञापन

CTET 2024 परीक्षा विवरण

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रविवार, 21 जनवरी, 2024 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 18वें संस्करण का आयोजन करेगा। जनवरी सत्र के लिए सीटीईटी 2024 पूरे देश के 135 शहरों में बीस भाषाओं में आयोजित की जाएगी। सीटीईटी परीक्षा के दो पेपर हैं। पेपर 1 और 2 और यह दो सत्रों यानी सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनमें चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक उत्तर सही होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

सीबीएसई सीटीईटी में दो पेपर होंगे-

  • पेपर I कक्षा 01 से 05 तक के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।

  • पेपर II कक्षा 06 से 08 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।

CTET 2024 आवेदन शुल्क

  • सीबीएसई सीटीईटी के एक पेपर के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा।

  • प्राइमरी/जूनियर दोनों पेपर के लिए सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1200 रुपये और एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई चालान के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन

CTET 2024 शैक्षणिक योग्यता

  • सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करनी होगी। परीक्षा में बैठने के लिए 2-वर्षीय D.El.Ed परीक्षा उत्तीर्ण करना भी अनिवार्य है।

  • सीबीएसई सीटीईटी पेपर 2 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री पूरी करनी चाहिए। जो लोग कम से कम 50% अंकों के साथ बी.एड कार्यक्रम में उत्तीर्ण हुए हैं या उपस्थित हुए हैं वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें