पात्रता मापदंड
सीयूईटी आईसीएआर-यूजी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य कार्यक्रमों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान और कृषि/इंटर-कृषि इन सब में से कम से कम तीन विषयों के साथ कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करनी होनी चाहिए।
कितने विषयों के लिए प्रयास कर सकते हैं?
इसके अलावा, जो अभ्यर्थी 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण विषय से भिन्न विषय में परीक्षा देते हैं, तो उन्हें पर काउंसलिंग के लिए योग्य नहीं माना जाएगा और उन्हें अस्वीकार कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र में दिए गए विकल्प के अनुसार परीक्षा में केवल तीन विषयों (कम से कम 3 विषयों) के लिए प्रयास कर सकते हैं।
शीर्ष कृषि विश्वविद्यालय
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क ( NIRF 2023) में कृषि और संबद्ध श्रेणियों में पहला स्थान दिया गया था, वे इस प्रकार है:
- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (दिल्ली) रैंक-1
- आईसीएआर - राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (हरियाणा) रैंक- 2
- पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना (पंजाब) रैंक- 3
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (उत्तर प्रदेश) रैंक- 4
- तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (तमिलनाडु) रैंक- 5
- भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इजातनगर (उत्तरप्रदेश) रैंक- 6
- केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, मत्स्य पालन विश्वविद्यालय (महाराष्ट्र) रैंक- 7
- जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर (उत्तराखंड) रैंक- 8
- शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कश्मीर, श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) रैंक- 9
- चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हरियाणा) रैंक- 10