फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET (ICAR-UG) 2024: आईसीएआर-यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक; यहां देखें शीर्ष कृषि विश्वविद्यालय

Sun, 24 Mar 2024 06:40 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET (ICAR-UG) 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी आईसीएआर-यूजी पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगी। उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।
विज्ञापन
CUET (ICAR-UG) 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET (ICAR-UG) 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( NTA) विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी आईसीएआर-यूजी पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही समाप्त कर देगी। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर आवेदन कर दें। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2024 निर्धारित है। उम्मीदवार समय सीमा के अंदर आवेदन कर दें।

विज्ञापन


इसके अलावा, कृषि विश्वविद्यालयों में 12 स्नातक डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी आईसीएआर-यूजी 2024 में प्राप्त रैंक के आधार पर होगा।

CUET (ICAR-UG) 2024: इन कार्यक्रमों में ले सकेंगे प्रवेश
जिन कार्यक्रमों के लिए प्रवेश सीयूईटी आईसीएआर-यूजी के माध्यम से आयोजित किया जाएगा उनमें कृषि, बागवानी, वानिकी, सामुदायिक विज्ञान, खाद्य पोषण और आहार विज्ञान, रेशम उत्पादन, प्राकृतिक खेती, मत्स्य विज्ञान स्नातक, कृषि में बीटेक में बीएससी (ऑनर्स), इंजीनियरिंग, डेयरी प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी शामिल हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग के समय विभिन्न कृषि संस्थानों की सीटों की अंतिम संख्या आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट icar.org.in पर प्रदर्शित की जाएगी।

वर्ष 2023-24 के दौरान, 12 विभिन्न बैचलर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उपलब्ध आईसीएआर एआईक्यू सीटों की कुल संख्या 5,221 थी।

पात्रता मापदंड
सीयूईटी आईसीएआर-यूजी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य कार्यक्रमों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान और कृषि/इंटर-कृषि इन सब में से कम से कम तीन विषयों के साथ कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करनी होनी चाहिए।

कितने विषयों के लिए प्रयास कर सकते हैं?
इसके अलावा, जो अभ्यर्थी 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण विषय से भिन्न विषय में परीक्षा देते हैं, तो उन्हें पर काउंसलिंग के लिए योग्य नहीं माना जाएगा और उन्हें अस्वीकार कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र में दिए गए विकल्प के अनुसार परीक्षा में केवल तीन विषयों (कम से कम 3 विषयों) के लिए प्रयास कर सकते हैं।
विज्ञापन

शीर्ष कृषि विश्वविद्यालय
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क ( NIRF 2023) में कृषि और संबद्ध श्रेणियों में पहला स्थान दिया गया था, वे इस प्रकार है:
  • भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (दिल्ली) रैंक-1
  • आईसीएआर - राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान  (हरियाणा) रैंक- 2
  • पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना (पंजाब) रैंक- 3
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (उत्तर प्रदेश) रैंक- 4
  • तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (तमिलनाडु) रैंक- 5
  • भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इजातनगर (उत्तरप्रदेश) रैंक- 6
  • केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, मत्स्य पालन विश्वविद्यालय (महाराष्ट्र) रैंक- 7
  • जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर (उत्तराखंड) रैंक- 8
  • शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कश्मीर, श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) रैंक- 9
  • चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हरियाणा) रैंक- 10
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें