AP SSC Exam Passing Marks: इतने अंक वाले होंगे पास
इस परीक्षा में 6 लाख छात्र उपस्थित होंगे। एपी एसएससी 2024 परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए 35% अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय देगा।
रेगुलर स्कूल जाने वाले छात्र अपने संबंधित स्कूलों से एपी एसएससी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं, जबकि निजी उम्मीदवार इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट में परीक्षा कार्यक्रम के साथ छात्र का विवरण होगा। छात्रों को प्रत्येक परीक्षा के दिन स्कूल पहचान पत्र के साथ बीएसईएपी हॉल टिकट 2024 ले जाना होगा।