फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP LAWCET 2023: आंध्र प्रदेश लॉ सीईटी के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Wed, 20 Dec 2023 05:37 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AP LAWCET Counselling 2023: आंध्र प्रदेश लॉ सीईटी के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
विज्ञापन
AP LAWCET Counselling 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AP LAWCET Counselling 2023 Phase II Schedule: आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) ने  आंध्र प्रदेश लॉ सीईटी (AP LAWCET) और पीजी लॉ सीईटी काउंसलिंग 2023 के दूसरे और अंतिम दौर के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। एपीएससीएचई की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 21 दिसंबर 2023 से शुरू होगी। उम्मीदवार 23 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट lawcet-sche.aptonline.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

AP LAWCET काउंसलिंग कार्यक्रम

कार्यक्रम के अनुसार, एपी लॉ सीईटी ऑनलाइन प्रमाणपत्र सत्यापन 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। परिषद ने उन उम्मीदवारों से कहा है जिन्होंने पहले चरण में भाग नहीं लिया था, वे इस चरण में अपने प्रमाणपत्र सत्यापित कर सकेंगे। छात्र 27 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच वेब विकल्पों का उपयोग कर सकेंगे। सीट आवंटन परिणाम 02 जनवरी, 2024 को घोषित किया जाएगा।

AP LAWCET यहां देखें पूरा कार्यक्रम

  • वेब काउंसलिंग पंजीकरण 21 दिसंबर 2023 से 23 दिसंबर 2023 तक

  • अपलोड किए गए प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 22 दिसंबर, 2023 से 26 दिसंबर, 2023 तक

  • पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा वेब विकल्पों का चयन 27 दिसंबर, 2023 से 29 दिसंबर, 2023 तक

  • अभ्यर्थियों के लिए विकल्पों में परिवर्तन 30 दिसंबर 2023

  • सीट आवंटन 02 जनवरी 2024

  • 03 जनवरी 2024 से 05 जनवरी 2024 तक कॉलेजों में स्व-रिपोर्टिंग और रिपोर्टिंग कर सकेंगे

विज्ञापन

AP LAWCET क्या है

आंध्र प्रदेश कॉमन लॉ प्रवेश परीक्षा 03 साल और 05 साल के एलएलबी पाठ्यक्रमों की पेशकश के लिए आयोजित की जाती है। आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय, गुंटूर एपी लॉसीईटी काउंसलिंग 2023 का आयोजन करता है। एपी लॉसीईटी राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो एपीएससीएचई हैदराबाद की ओर से आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को एपी में राज्य विश्वविद्यालयों और उसके संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें