आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2021
- फोटो : अमर उजाला
बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश अपनी इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष की परीक्षा 2021 यानी कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बोर्ड द्वारा BIEAP II वर्ष का परिणाम 2021 शुक्रवार, 23 जुलाई, 2021 को शाम 04 बजे घोषित किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री ए सुरेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह घोषणा की। ट्वीट के साथ ही मंत्री ए सुरेश ने बोर्ड ने परिणाम की घोषणा की तारीख और समय से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना भी साझा की है।
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि आईपीई 2021 द्वितीय वर्ष का परिणाम 23 जुलाई को राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ ए सुरेश गरु द्वारा प्रचार सेल, ग्राउंड फ्लोर, चौथा ब्लॉक, एपी सचिवालय, वेलागपुडी में शाम 04 बजे घोषित किया जाएगा। इस साल लगभग 10 लाख छात्र-छात्राओं ने आंध्र प्रदेश इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए पंजीयन कराया था।
परिणाम बीआईईएपी की आधिकारिक वेबसाइट
bie.ap.gov.in पर उपलब्ध होगा। वे सभी छात्र जिन्होंने बीआईईएपी इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण किया है, वे रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकते हैं। आंध्र प्रदेश इंटर द्वितीय वर्ष के परिणाम 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइटों की सूची निम्नानुसार है -
ऐसे देखें एपी इंटर परिणाम 2021
- बीआईईएपी की आधिकारिक वेबसाइट- results.bie.ap.gov.in पर जाएं।
- 'एपी इंटरमीडिएट परिणाम 2021' लिंक पर क्लिक करें।
- नामांकन संख्या और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद 'सबमिट' बटन दबाएं।
- एपी इंटर परिणाम 2021 द्वितीय वर्ष स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।