Bihar TET 2016 की आंसर की जारी कर दी गई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से जारी बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा की कुंजी को आवेदक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर जाकर आसानी से आंसर की को देख सकते हैं।
आपको बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आंसर की गुरुवार को अपलोड की थी। यह कुंजी 6 अप्रैल 2018 तक ही वेबसाइट पर मौजूद रहेगी यानि आवेदकों के पास सिर्फ आज का ही दिन है।
आवेदकों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी एक ही दिन का समय दिया गया है। 7 अप्रैल यानि शनिवार को आवेदक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपको बता दें कि बिहार टीईटी की परीक्षा साल 2016 में 9 अप्रैल और 10 अप्रैल को आयोजित की गई थी।