अन्ना विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर एवं पीएचडी विद्यार्थियों के लिए नवंबर सत्र के री-एगाजमिनेशन और अप्रैल-मई एग्जामिनेशन के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी परीक्षा नियंत्रक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र पोर्टल पर लॉग इन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। जिसमें बताया गया है कि प्रवेश पत्र विद्यार्थियों के पंजीकृत मेल आईडी पर भेजे जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड: प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए आवेदन कल से, आखिरी तारीख 5 जुलाई
इसके अलावा, छात्र coe1.annauniv.edu पोर्टल के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। इसके लिए उनको लॉग इन होना पड़ेगा। विश्वविद्यालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि हॉल टिकट विश्वविद्यालय द्वारा जारी नियमों और निर्देशों के अनुसार जारी किया जाता है। अगर विद्यार्थी प्रवेश पत्र में दी गई जरूरतों को पूरा नहीं करते हैं, तो उनकी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई 12वीं का मूल्यांकन मानदंड: उच्चतम न्यायालय में अंतिम फैसला आज
परीक्षाएं तीन घंटे के लिए होम एग्जामिनेशन के रूप में आयोजित होंगी। प्रश्नों का पैटर्न ऑफलाइन परीक्षा की तरह होगा। री-एग्जामिनेशन उन विद्यार्थियों के लिए होंगे जो फरवरी-मार्च-अप्रैल में नवंबर-दिसंबर 2020 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे। वहीं, अप्रैल-मई 2021 की परीक्षाएं दूसरे सेमेस्टर पीजी कार्यक्रमों को छोड़कर वर्तमान सेमेस्टर कार्यक्रमों के लिए है।
ऐसे डाउनलोड करें अन्ना यूनिवर्सिटी हॉल टिकट
-सबसे पहले 'छात्र लॉगिन' वेबसाइट पर जाएं।
-छात्र लॉगिन वेबसाइट https://acoe.annauniv.edu/acoe_ud/student/ है।
-यहां होम पेज पर ही आपको हॉल टिकट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
-इसके बाद आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
डायरेक्ट लिंक