फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: कोरोना के कारण शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी 30 जून तक बढ़ाई

Mon, 31 May 2021 03:16 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आंध्र प्रदेश सरकार ने गर्मी की छुट्टियों को 30 जून तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
स्कूल के छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे। सूबे के शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी को 30 जून तक बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यह निर्णय लिया है। यह आदेश राज्य भर के सभी स्कूलों के पहली से लेकर नौवीं तक के छात्रों और शिक्षकों के लिए लागू है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि ऑनलाइन कक्षाएं 12 जून से शुरू हो सकती हैं। अभी सूबे की सरकार की तरफ से  ऑनलाइन कक्षाओं की आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-अहिल्याबाई : 8 की उम्र में शादी, 21 में विधवा हुईं, कुरीतियों की बेड़ियां तोड़ जंग लड़ी, पढ़िए होलकर साम्राज्ञी की कहान
विज्ञापन


सूबे के शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापकों को दसवीं के छात्रों को आवश्यक शैक्षणिक सहायता देने का निर्देश दिया है। उन्हें अन्य परियोजनाओं जैसे मिड-डे मील और स्कूल इंफ्रा आदि के लिए जारी निर्देशों का भी पालन करना होगा। इसके अलावा स्कूलों को शैक्षणिक कैलेंडर तैयार करने का अनुरोध किया गया है। ऑनलाइन कक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को विभिन्न माध्यमों जैसे व्हाट्सएप, रेडियो, टेलीविजन, यूट्यूब आदि के माध्यम से शुरू किया जाएगा। कहा जा रहा है कि सूबे में बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन जुलाई में किया जा सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर समय सारणी जारी कर सकता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड 2021 : 12वीं की परीक्षा रद्द करने के मामले में सुनवाई गुरुवार तक टली


शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों से साफ कहा है कि 30 जून तक हर हाल में गर्मियों की छुट्टियों के विस्तार का सख्ती से पालन किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें