फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर विश्वविद्यालय: पाठयक्रमों के लिए पांचवी कटऑफ की जारी, आज से शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया 

Sat, 06 Nov 2021 05:19 AM IST
Kuldeep Singh एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठयक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया छह नवंबर से शुरू होगी और 11 नवंबर तक दाखिले के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि है। इस कटऑफ के तहत कुछ पाठयक्रमों में सीमित सीटें रह गई हैं।
विज्ञापन
Ambedkar University Released 5nd Cut-off List - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठयक्रमों के लिए शुक्रवार को पांचवी और आखिरी कटऑफ जारी कर दी है। इसके लिए दाखिला प्रक्रिया छह नवंबर से शुरू होगी और 11 नवंबर तक दाखिले के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि है। इस कटऑफ के तहत कुछ पाठयक्रमों में सीमित सीटें रह गई हैं। इसके बाद भी यदि सीटें रह जाती हैं तो छठी कटऑफ जारी की जा सकती है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के मुताबिक, पांचवी कटऑफ में बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स में केवल दिल्ली के बाहरी सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए अवसर हैं, जिनके लिए 96 फीसदी कटऑफ गई है। वहीं, बीए ऑनर्स अंग्रेजी में सामान्य वर्ग के लिए 93 व ओबीसी के लिए 84.5 फीसदी कटऑफ है। बीए ऑनर्स हिस्ट्री में सामान्य के लिए 89 व एससी के लिए 78.25 फीसदी कटऑफ है। 

बीए ऑनर्स मैथेमेटिक्स में केवल बाहरी छात्रों के लिए 90.75 फीसदी कटऑफ है। बीए ऑनर्स सोशोलॉजी में भी केवल बाहरी छात्रों के लिए जगह है जिनकी कटऑफ 94.75 फीसदी  है। बैचलर ऑफ आर्ट्स इन सोशल साइंस एंड ह्यूमेनिटिज में ओबीसी के लिए 55 व एससी के लिए 61 फीसदी कटऑफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें