Ambedkar Jayanti 2020: डा. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई के घर हुआ था। डा. भीमराव आंबेडकर आजाद भारत के पहले कानून मंत्री थे, उन्हें भारत के संविधान निर्माण का श्रेय भी दिया जाता है। उन्हें 1990 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।
डा. भीमराव आंबेडकर को हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, फ्रेंच, पाली, जर्मन, मराठी, पर्शियन और गुजराती जैसी 9 भाषाओं का ज्ञान था। डा. भीमराव अंबेडकर के निजी पुस्तकालय “राजगृह” में लगभग 50,000 से पुस्तकें थी। उन्होंने भी कई पुस्तके लिखीं जिसमें कुछ प्रमुख हैं। आगे पढ़ें...