प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को अब पढ़ने में आसानी होगी। छात्रों के लिए अमर उजाला सफलता ने अपना IAS - 2021 स्पेशल अंक लॉन्च कर दिया है। गौरतलब है कि आगामी अक्तूबर माह में सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा प्रस्तावित है।
ऐसे में, अमर उजाला सफलता का यह IAS टॉपर्स स्पेशल अंक संग्रहणीय है। इस स्पेशल अंक में विगत वर्षों के 30 आईएएस टॉपर्स सिविल सेवा एग्जाम में कामयाबी के टिप्स दे रहे हैं। अगर आप पहली बार यह सिविल सेवा परीक्षा दे रहे हैं, तो इस पत्रिका में टॉपर्स ने अहम जानकारी दी है कि आपको तैयारी 12 वीं के बाद शुरू करनी चाहिए या फिर ग्रेजुएशन के बाद।
साथ ही, वैकल्पिक विषयों का चयन कैसे करें, परीक्षा के इतने बड़े सिलेबस को कवर कैसे करें, अखबार कैसे पढ़ें, नोट्स कैसे बनाएं, मुख्य परीक्षा में शब्द - सीमा का ख्याल रखते हुए उत्तर कैसे लिखें, इंटरव्यू में कैसे पेश आएं इत्यादि सभी सवालों के जवाब आपको इस अंक में मिलेंगे।
इसके अलावा, स्टूडेंट्स का एक बड़ा सवाल होता है कि क्या कोचिंग संस्थान की मदद के बगैर सिविल सेवा में कामयाब नहीं हुआ जा सकता। इस सवाल का सही जवाब भी आपको आईएएस टॉपर्स ही देंगे।
कई बार ऐसा होता है कि हिंदी माध्यम के अभ्यर्थी आईएएस परीक्षा में अपना मनोबल खोने लगते हैं। इस स्पेशल अंक में हिंदी माध्यम के टॉपर्स से आपको यह जानने का मौका मिलेगा कि अंग्रेजी में कमजोर होने के बावजूद आईएएस परीक्षा में सफलता कैसे पाई जा सकती है।