कब होगी 188.10 अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग?
साथ ही अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उन अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है, जिन्होंने ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) द्वारा आयोजित स्नातक योग्यता परीक्षा (यूजीएटी) पास की है। नोटिस के मुताबिक 7 दिसंबर यानी मंगलवार को 188.10 या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी को बुलाया गया है। यह काउंसलिंग प्रक्रिया 11 दिसंबर तक जारी रहेगी।
शुरू हुई बीकॉम, बीएससी (सीएस) और बीसीए के छात्रों की ऑनलाइन प्लेसमेंट प्रक्रिया
इलाबाद विश्वविद्यालय के बीकॉम, बीएससी (कंप्यूटर साइंस) और बीसीए के छात्रों के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आईटी के क्षेत्र की एक निजी कंपनी के लिए तीनों पाठ्यक्रम के छात्रों को 12 दिसंबर 2021 तक आवेदन पत्र भरकर जमा करना होगा। इससे जुड़ी सूचना विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट सेल की तरफ से छात्रों को प्रदान की गई है। 2 लाख 37 हजार रुपये सालाना वेतन कंपनी की तरफ से चयनित छात्रों को दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया के तहत छात्रों को ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट की संभावित तारीख 19 दिसंबर 2021 है।