फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AKTU UPCET 2021: यूपीसीईटी की परीक्षाएं खत्म, अब ऐसे होगी काउंसलिंग, यहां देखें एकेटीयू का शेड्यूल

Mon, 06 Sep 2021 04:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

aktu upcet 2021 counseling schedule: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी ने उत्तर प्रदेश कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट, UPCET 2021 की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। परीक्षाओं के अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग राउंड के लिए पंजीकरण 16 सितंबर से शुरू होगा और 22 सितंबर, 2021 तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
यूपीसीईटी : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AKTU UPCET 2021 counseling schedule: उत्तर प्रदेश की डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी ने उत्तर प्रदेश कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट, UPCET 2021 की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। परीक्षाओं के अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए काउंसलिंग की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। जारी किया गया कार्यक्रम एम टेक, एम आर्क और एम फार्मा को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों के लिए है, क्योंकि उपरोक्त पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए काउंसलिंग अलग-अलग कॉलेज स्तर पर करवाई जाएगी।  

विज्ञापन

UPCET 2021 की काउंसलिंग कार्यक्रम को कुलपति प्रोफेसर विनीत कंसल के द्वारा अनुमोदित करने के बाद जारी किया गया था। परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में 05 और 06 तारीख को उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा दोनों दिन अलग-अलग पारियों में आयोजित की गई।

UPCET 2021 परीक्षा 06 सितंबर को तीन पारियों में हुई
उत्तर प्रदेश कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट के पहले दिन यानी 05 सितंबर को सुबह और शाम की पारी में परीक्षा आयोजित की गई थी, जहां सुबह की पारी सुबह 08 बजे से शुरू होकर और सुबह 10 बजे तक चली। इसके बाद, शाम की पारी शाम चार बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चली। जबकि दूसरे दिन यानी 06 सितंबर को परीक्षा तीन पारियों में सुबह 08 बजे से 10 बजे दोपहर 12 बजे से दोपहर 02 बजे, शाम 04 बजे से शाम 07 बजे तक आयोजित की जानी निर्धारित थी।
विज्ञापन


UPCET 2021 की काउंसलिंग तिथियां

एकेटीयू की ओर से पूर्व में जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग राउंड के लिए पंजीकरण 16 सितंबर से शुरू होगा और 22 सितंबर, 2021 तक जारी रहेगा। वहीं, नए उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन 17 सितंबर से 23 सितंबर, 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि सीट पहले दौर के लिए आवंटन सूची 25 सितंबर, 2021 को जारी की जाएगी। 

01 अक्तूबर से पहले करनी होगी रिपोर्टिंग

ध्यान देने योग्य बात यह है कि सीट हासिल करने वाले उम्मीदवारों को 29 सितंबर से 01 अक्तूबर, 2021 के बीच संस्थान में रिपोर्टिंग करना होगा। पहला राउंड पूरा होने के बाद दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। यह 29 सितंबर, 2021 से शुरू होने वाला है। उत्तर प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तारीख पहले ही जारी की जा चुकी है। 

शुल्क का भुगतान करने पर ही होगी सीट बुक
विज्ञापन

उम्मीदवारों को 26 सितंबर से 28 सितंबर, 2021 के बीच अपनी सीट बुक करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी महत्वपूर्ण तिथियों को जानने के लिए नीचे दिए गए ट्वीट को देखें। परीक्षाओं के एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए गए हैं। विश्वविद्यालय जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा करेगा। पंजीकृत उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख के बारे में अपडेट होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://upcet.nta.nic.in/ पर नजर बनाए रखें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें