फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INI CET Counselling: एम्स आईएनआई सीईटी काउंसलिंग के पहले दौर का आवंटन परिणाम जारी, 28 तक कंफर्म करें सीट

Sat, 24 Dec 2022 03:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS INI CET Counselling 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने राष्ट्रीय महत्व की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (INI CET) के लिए काउंसलिंग 2023 के पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
AIIMS (एम्स) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS INI CET Counselling 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने राष्ट्रीय महत्व की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (INI CET) के लिए काउंसलिंग 2023 के पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आईएनआई सीईटी काउंसलिंग 2023 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- aiimsexam.ac.in पर पहली आवंटन सूची देख सकते हैं। 

विज्ञापन

आईएनआई सीईटी 2023 राउंड वन की आवंटन सूची में उम्मीदवार का रोल नंबर, समग्र रैंक, श्रेणी, आवंटित विषय और आवंटित संस्थान विवरण शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों को आईएनआई सीईटी 2023 के पहले दौर में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 28 दिसंबर, 2022 तक ऑनलाइन पुष्टि जमा करनी होगी।  

INI CET Counselling: दूसरे दौर का विकल्प भी खुला

आईएनआई सीईटी रिपोर्टिंग और पहली आवंटन सूची के खिलाफ दस्तावेज / सिक्योरिटी मनी डिपोजिट कर के सीट सुरक्षित करना का विकल्प 24 दिसंबर, 2022 से 28 दिसंबर, 2022 तक होगा। जिन उम्मीदवारों को आईएनआई सीईटी 2023 के पहले दौर के सीट आवंटन में शॉर्ट लिस्ट किया गया है और दूसरे दौर की काउंसलिंग का विकल्प चुनना चाहते हैं, वे आवंटित सीट स्वीकार करें और जो सीट आवंटन के दूसरे दौर में भाग लेना चाहते हैं वे उम्मीदवार डैशबोर्ड का विकल्प चुनकर ऐसा कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन

INI CET Counselling ...तो हो जाएंगे अयोग्य

एम्स ने एक बयान में कहा कि उम्मीदवार आवंटित सीट स्वीकार करें और सीट आवंटन के अगले दौर में भाग नहीं लेना चाहते हैं या आवंटित सीट स्वीकार करें और सीट आवंटन के दूसरे दौर में भाग लेना चाहते हैं, के बीच किसी भी विकल्प का चयन करने में विफल रहने पर आवंटित सीट जब्त कर ली जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार संस्थान और विषय / विशेषता और उम्मीदवार दूसरे दौर में भाग लेने के लिए अयोग्य हो जाएंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें