फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स आईएनआई सीईटी 2021: 22 जुलाई को होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, केंद्र बदलने का भी मिलेगा मौका

Sun, 20 Jun 2021 11:21 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा 22 जुलाई को इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI-CET) का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
INI-CET
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI-CET) जुलाई 2021 के लिए नई तिथियों की घोषणा की है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र के पुन: आवंटन के लिए ऑनलाइन सिटी च्वाइस की री-फिलिंग 22 जून सुबह 11 बजे से 24 जून शाम 5 बजे तक की जा सकती है। वहीं अभ्यर्थी 15 जुलाई को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कोरोना की वजह से स्थगित करने पड़ी परीक्षा

विज्ञापन

एम्स द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में यह भी लिखा हुआ है कि भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार, 16 जून 2021 को प्रस्तावित आईएनआई सीईटी को स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा एक महीने बाद यानी 22 जुलाई काे निर्धारित की गई है। 

इनके लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई

अधिसूचना में आगे कहा गया है कि ओसीआई/विदेशी नागरिकों के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय विभाग से प्राप्त "अनापत्ति प्रमाण पत्र" के साथ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई शाम 5 बजे है। वहीं परिणाम 26 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

कोर्ट के फैसले के बाद तय की तारीख

कोर्ट द्वारा याचिका रद्द करने के बाद आईएनआई सीईटी की तारीखों का एलान किया गया है। बता दें कि शनिवार को न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति एमआर शाह की अवकाशकालीन पीठ ने कोविड- 19 की ड्यूटी में व्यस्थ होने की वजह से स्नातकोत्तर की परीक्षाएं रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया गया है। पीठ ने कहा कि वह सभी विश्वविद्यालयों को स्नातकोत्तर की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं रद्द या स्थगित करने का कोई सामान्य आदेश नहीं दे सकते हैं। इनकार करने के बाद की गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें