फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICTE: तकनीकी पाठ्यक्रमों में 30 नवंबर तक ले सकते हैं प्रवेश, 25 नवंबर प्रवेश रद्द करने की अंतिम तिथि

Wed, 27 Oct 2021 12:36 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एआईसीटीई ने संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर 2021-22 जारी किया है। अभ्यर्थी एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट aicte-india.org पर जाकर यह कैलेंडर देख सकते हैं। इस कैलेंडर के अनुसार अनुसार, तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं 30 नवंबर, 2021 से शुरू होंगी।
विज्ञापन
AICTE - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, एआईसीटीई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर 2021-22 जारी किया है। एआईसीटीई संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर 2021-22 में सभी संस्थानों को 30 नवंबर, 2021 तक तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए अपनी कक्षाएं शुरू करने के लिए कहा गया है। दिशा-निर्देशों में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह तारीख उन लोगों पर लागू नहीं होगी जिन्होंने पहले ही अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली है और कक्षाएं शुरू कर दी है। इसके अलावा, तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम 15 नवंबर, 2021 से शुरू होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट aicte-india.org पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

एआईसीटीई संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर 2021-22

तकनीकी संस्थानों के लिए

कार्यक्रम दिनांक
प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम शुरू होने की तिथि 15 नवंबर, 2021
पूर्ण शुल्क वापसी के साथ सीटों को रद्द करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2021
प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रवेश देने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2021
प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू करने की तिथि 30 नवंबर, 2021   

स्टैंडअलोन पीजीडीएम/पीजीसीएम संस्थानों के लिए

कार्यक्रम दिनांक
पूर्ण शुल्क वापसी के साथ प्रवेश रद्द करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर, 2021
पीजीडीएम/पीजीसीएम संस्थानों में पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2021
विज्ञापन

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, एआईसीटीई ने किसी भी संस्थान को ऑनलाइन/ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए नहीं कहा है। यह फैसला संबंधित अधिकारियों का है। नोटिस में ओडीएल/ऑनलाइन पाठ्यक्रम वाले संस्थानों के बारे में भी उल्लेख किया गया है। एआईसीटीई ने कहा है कि प्रवेश संबंधी सभी प्रक्रियाएं यूजीसी की नीति के अनुसार की जाएंगी। इसलिए, इन संस्थानों को इसका उल्लेख करना चाहिए। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि फिर से कक्षाएं शुरू करने की तारीख जारी कर, यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कक्षाएं किसी भी तरह से फिर से शुरू हो सकें। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि शैक्षणिक कैलेंडर प्रचलित परिस्थितियों के अनुसार बदल सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें