फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE 19: एक बार फिर बदली 19वीं बार परीक्षा की तारीख! दिसंबर में चौथे सप्ताह में इस तारीख को होगा आयोजन

Fri, 25 Oct 2024 09:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIBE 19 Exam Postponed: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई-19 परीक्षा को स्थगित किया और इसे 1 दिसंबर के लिए निर्धारित किया था। बीसीआई ने इस तिथि में एक बार फिर से बदलाव किया है। अब परीक्षा 1 दिसंबर को आयोजित नहीं होगी। नई तिथि नीचे जानें...
विज्ञापन
AIBE 19 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIBE 19 Exam Postponed: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 19) परीक्षा को 1 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था। अब बीसीआई की ओर से इस तारीख में एक बार फिर से बदलाव किया गया है। ताजा नोटिस के अनुसार, 19वीं बार परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को किया जाएगा।

विज्ञापन


एआईबीई 19 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने और शुल्क भुगतान की समयसीमा में भी बदलाव किया गया है। अब उम्मीदवार परीक्षा के लिए 15 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, शुल्क भुगतान के लिए 18 नवंबर और आवेदन में सुधार के लिए 22 नवंबर तक का समय होगा। संशोधित एआईबीई-19 परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर होस्ट किया गया है।
 

विज्ञापन

नोट कर लें महत्वपूर्ण तिथियां
संशोधित तिथि के अनुसार परीक्षा अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2024 है और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए सुधार विंडो 22 नवंबर को बंद हो जाएगी। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 दिसंबर नवंबर को जारी किए जाएंगे। परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित होगी। इससे पहले एआईबीई-19 परीक्षा की तिथि 1 दिसंबर अधिसूचित की गई थी। शुरूआत में यह तिथि 24 नवंबर थी।
 
आयोजन तिथि
पंजीकरण शुरू 3 सितंबर, 2024
पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2024
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2024
आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2024
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 15 दिसंबर, 2024
परीक्षा तिथि 22 दिसंबर, 2024


बीसीआई ने एआईबीई 19 परीक्षा को स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया है। वर्तमान में बीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज में अध्ययनरत 3 वर्षीय या 5 वर्षीय एलएलबी डिग्री कोर्स के अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत उम्मीदवार बीसीआई के लिए पंजीकरण करने के पात्र है। परिषद ने कहा, "योग्यता प्राप्त करने के लिए इन उम्मीदवारों के पास पिछले सेमेस्टर से कोई बैकलॉग नहीं होना चाहिए।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें