फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE 17th Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया की 17वीं बार परीक्षा के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन, जल्दी करें

Sun, 15 Jan 2023 04:03 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIBE 17th All India Bar Exam Registration Last Date: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) के लिए ऑनलाइन आवेदन का कल आखिरी दिन है। 
 
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIBE 17th All India Bar Examination: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 16 जनवरी, 2023 को समाप्त हो रही है । जिन उम्मीदवारों ने आवेदन की प्रक्रिया अभी तक पूरा नहीं किया हो, वे आवेदन करने के लिए उन्हें आधिकारिक पोर्टल - allindiabarexamination.com पर जाना होगा।  एआईबीई 17वीं के लिए परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2023 है। भुगतान ऑनलाइन किया जाना है।

विज्ञापन


बता दें कि एआईबीई 17वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण 13 दिसंबर, 2022 से शुरू हुआ था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया एआईबीई 17वीं परीक्षा आयोजित कर रहा है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों को 30 जनवरी 2023 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अनिवार्य रूप से नामांकन प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।

एआईबीई 17वीं परीक्षा में शामिल होने के योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को बीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन साल का एलएलबी या पांच साल का एलएलबी कार्यक्रम पूरा करना चाहिए। एआईबीई एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा उन विधि स्नातकों के लिए आयोजित की जाती है जो कि कानून का अभ्यास करना चाहते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को सीओपी प्रमाण-पत्र दिया जाता है, जो उन्हें भारतीय अदालतों में कानून का अभ्यास करने की अनुमति देता है। एआईबीई 17वीं परीक्षा पांच फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। भारत के लगभग 50 शहरों में 150 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फिर होम पेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद नामांकन संख्या का उपयोग करके पंजीकरण करें और एआईबीई आवेदन पत्र भरें। उम्मीदवारों को हाल की एक तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करने और एआईबीई पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने की भी आवश्यकता है। अंत में, फॉर्म में उल्लेखित विवरण की जांच करें और आवेदन पत्र जमा करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें