फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्षद्वीप: पूर्व सांसद सहित शिक्षक भाई हत्या का आरोपी, नौकरी से बर्खास्त

Sun, 15 Jan 2023 02:36 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

लक्षद्वीप में एक सरकारी शिक्षक को हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी पाया गया है। जिसके बाद द्वीप प्रशासन द्वारा उसे सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lakshadweep Teacher Murder Accused : लक्षद्वीप में एक सरकारी शिक्षक को हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी पाया गया है। जिसके बाद द्वीप प्रशासन द्वारा उसे सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। प्रशासन ने हाल ही में जारी एक अधिसूचना में सैयद मोहम्मद नूरुल अमीन को 11 जनवरी को बर्खास्त कर दिया था। जब उन्हें कवारत्ती की एक सत्र अदालत ने दोषी ठहराया था। अमीन लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल का भाई है, जिसे मामले में दोषी भी ठहराया गया है। वह वर्तमान में केरल के कन्नूर सेंट्रल जेल में बंद है।

विज्ञापन

लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को फैजल को अयोग्य घोषित करने की अधिसूचना जारी की थी। लक्षद्वीप की अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में दोषी पाए जाने के बाद फैजल और अमीन सहित चार लोगों को 10 साल की जेल की सजा सुनाई थी।
कवारत्ती सत्र अदालत ने 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिवंगत कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीएम सईद के दामाद मोहम्मद सलीह की हत्या का प्रयास करने के दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। सभी दोषी रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन


अनुशासनात्मक प्राधिकरण ने कहा कि वह अदालत की गंभीर टिप्पणियों को नजरअंदाज नहीं कर सकता है, जिसमें कहा गया है कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अभियुक्त उसी कार्य को नहीं दोहराएगा। "एक शिक्षक को अपने आचरण और पेशे के माध्यम से समाज में भाईचारे, अहिंसा और सद्भाव के महत्व को विकसित करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें