Agnipath Scheme: भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत होने वाली भर्ती के लिए डिटेल नोटिस जारी कर दिया है। इस अधिसूचना में वायुसेना ने बताया है कि अग्निपथ सशस्त्र बलों के लिए एक नई एचआर मैनेजमेंट योजना है। इस योजना के माध्यम से शामिल किए गए उम्मीदवारों को अग्निवीर कहा जाएगा। इनकी भर्ती वायुसेना अधिनियम 1950 के तहत 4 सालों के लिए की जाएगी। देश के सभी हिस्सो से उम्मीदवारों को अग्निवीर के रूप में नामांकित करने का प्रयास किया जाएगा।